OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 Online Apply

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026

OBC Or Jannayak Karpoori Thakur (JKT) Welfare Hostel Admission 2026 Online Apply
🏠 OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 Started

OBC Or Jannayak Karpoori Thakur (JKT)
Welfare Hostel Admission 2026 Online Apply

Name Of Post OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 Online Apply
Department Name Backward Classes & Extremely Backward Classes Welfare Department, Bihar
Post Date / Update 07-07-2026
Admission Session 2026-27
Hostel Name Jannayak Karpoori Thakur Chhatrawas & Anya Pichhda Varg Chhatrawas
Apply Mode Online
Eligible Category BC / EBC / OBC Students
Application Status Online Apply Started
📢 Short Information

OBC Or Jannayak Karpoori Thakur (JKT) Welfare Hostel Admission 2026 Online Apply के लिए बिहार सरकार के Backward Classes & Extremely Backward Classes Welfare Department द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास (JKT Chhatrawas) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास में पात्र विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में 38 जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के विद्यार्थियों के लिए संचालित हैं तथा 25 जिलों में 29 अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास संचालित हैं, जिनमें EBC एवं OBC विद्यार्थियों का 60:40 अनुपात निर्धारित है। प्रत्येक छात्रावास में लगभग 100 छात्रों के रहने की क्षमता उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को Hostel Grant Scheme के तहत ₹2,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता तथा Hostel Food Grain Scheme के अंतर्गत प्रत्येक माह 15 किलोग्राम खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) उपलब्ध कराया जाता है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी का BC/EBC समुदाय से संबंधित होना अनिवार्य है तथा जिस जिले के छात्रावास हेतु आवेदन किया जा रहा है, उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान में अध्ययनरत होना आवश्यक है। यदि किसी छात्रावास में सीट रिक्त रहती है, तो विभागीय नियमों के अनुसार EBC एवं OBC विद्यार्थियों का परस्पर नामांकन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित छात्रावास अधीक्षक, छात्रावास प्रबंधक-सह-अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी अथवा जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 Important Dates
Online Apply Start Date District Wise
Online Apply Last Date District Wise
Merit List District Wise
Hostel Admission After Merit List
Note : सभी जिलों के लिए आवेदन की प्रारंभ तिथि एवं अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने संबंधित जिले की आधिकारिक सूचना अवश्य देखें।
OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 Application Fee
BC/EBC Students (Boys & Girls) Rs. 0/-
Application Fee FREE
Payment Mode No Payment Required
Fee Status Rs. 0/- For All Eligible Students
Note : OBC एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर (JKT) छात्रावास प्रवेश 2026 के लिए पात्र BC/EBC छात्र एवं छात्राओं से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।

Benefits of OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026

🏠 Free Hostel Facility

छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क छात्रावास (Hostel) में रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

🛏️ Bed & Room

रहने के लिए बेड सहित सुरक्षित एवं स्वच्छ कमरा उपलब्ध कराया जाएगा।

⚡ 24×7 Electricity & Water

छात्रावास में 24 घंटे बिजली एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

📚 Study Facilities

टेबल, कुर्सी, आलमारी एवं लाइब्रेरी जैसी अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

🍚 15 KG Food Grain Every Month

प्रत्येक माह 15 KG खाद्यान्न (9 KG चावल + 6 KG गेहूँ) उपलब्ध कराया जाएगा।

💰 ₹2,000 Monthly Scholarship

Hostel Grant Scheme के तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को ₹2,000 प्रति माह की सहायता राशि मिलेगी।

🍽️ Mess Facility

छात्रावास में भोजन (Mess) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

🎓 Better Study Environment

शांत एवं सुरक्षित वातावरण में बेहतर अध्ययन की सुविधा मिलेगी।

महत्वपूर्ण सूचना:

✔️ निःशुल्क छात्रावास सुविधा।
✔️ बेड एवं सुरक्षित कमरा।
✔️ 24×7 बिजली एवं पानी।
✔️ टेबल, आलमारी एवं लाइब्रेरी।
✔️ 15 KG खाद्यान्न (9 KG चावल + 6 KG गेहूँ)।
✔️ ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति।
✔️ भोजन (Mess) एवं बेहतर अध्ययन वातावरण।
Eligibility Card Fixed

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 आवेदन हेतु योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आवेदक BC या EBC समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
जिस जिले के छात्रावास के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी जिले के मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
संस्थान में वैध नामांकन होना आवश्यक है।
सभी आवश्यक दस्तावेज़ एवं अनुशंसा-पत्र उपलब्ध होना चाहिए।
आधार कार्ड, बैंक खाता एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण सूचना :

✔ केवल BC एवं EBC वर्ग के छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
✔ आवेदन उसी जिले के छात्रावास के लिए मान्य होगा जहाँ अभ्यर्थी अध्ययनरत है।
✔ गलत जानकारी या अपूर्ण दस्तावेज़ मिलने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
Required Documents Card

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

① जन्म तिथि सहित मैट्रिक (10वीं) अथवा समकक्ष प्रमाण-पत्र
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
② मैट्रिक (10वीं) की अंक-पत्रिका
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
③ अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा की अंक-पत्रिका
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
④ आधार कार्ड
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
⑤ जाति प्रमाण-पत्र
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
⑥ आवासीय प्रमाण-पत्र
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
⑦ विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय / तकनीकी संस्थान का नामांकन प्रमाण-पत्र
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
⑧ संस्थान के प्रधानाचार्य / संस्थान प्रमुख द्वारा जारी अनुशंसा-पत्र (निर्धारित प्रारूप)
अपलोड प्रारूप : PDF • 200 DPI • अधिकतम फ़ाइल आकार 500 KB
⑨ बचत बैंक खाता विवरण (बैंक का नाम, खाता संख्या एवं IFSC सहित)
पासबुक / बैंक विवरण की स्पष्ट स्कैन कॉपी
⑩ अभ्यर्थी का पासपोर्ट आकार का फोटो
JPG / JPEG • 3.5 × 4.5 सेमी • 200 DPI • अधिकतम 500 KB
⑪ पिता का पासपोर्ट आकार का फोटो
JPG / JPEG • 3.5 × 4.5 सेमी • 200 DPI • अधिकतम 500 KB
⑫ आगंतुक (Visitor) का पासपोर्ट आकार का फोटो
JPG / JPEG • 3.5 × 4.5 सेमी • 200 DPI • अधिकतम 500 KB
⑬ अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
JPG / JPEG • 3.5 × 1.5 सेमी • 200 DPI • अधिकतम 500 KB
महत्वपूर्ण सूचना :

✔ सभी PDF दस्तावेज़ 200 DPI एवं अधिकतम 500 KB के होने चाहिए।
✔ फोटो एवं हस्ताक्षर केवल JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
✔ सभी दस्तावेज़ स्पष्ट एवं पढ़ने योग्य होने चाहिए।
✔ गलत अथवा अपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
✔ आवेदन जमा करने से पहले सभी दस्तावेज़ों की जांच अवश्य कर लें।
How To Apply Card Fixed

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 How To Apply Online

1

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले बिहार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2

New Registration करें

यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें।

3

Login करें

Registration के बाद User ID एवं Password की सहायता से Portal में Login करें।

4

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, बैंक विवरण एवं छात्रावास से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें।

5

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

सभी आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्मेट एवं साइज के अनुसार अपलोड करें।

6

आवेदन का Preview देखें

Submit करने से पहले सभी जानकारी एवं दस्तावेज़ों की जांच करें।

7

Final Submit करें

सभी जानकारी सही होने पर Final Submit बटन पर क्लिक करें।

8

Application Form डाउनलोड करें

आवेदन पत्र एवं रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सूचना :

✔ आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
✔ सभी जानकारी सही एवं सत्य भरें।
✔ आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
✔ किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संपर्क करें।
District Wise Hostel Updates

OBC / JKT Welfare Hostel Admission 2026

📢 आवेदन शुरू हुए जिले
जिलाNoticeApply DateLast DateApply Link
अररियाComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
अरवलDownload Notice02-05-202625-05-2026Closed
औरंगाबादDownload Notice22-06-202621-07-2026Apply Now
बांकाComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
बेगूसरायDownload Notice01-07-202621-07-2026Apply Now
भागलपुरDownload Notice13-06-202604-07-2026Closed
भोजपुरComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
बक्सरDownload Notice15-05-202630-05-2026Closed
दरभंगाDownload Notice01-06-202610-07-2026Apply Now
पूर्वी चंपारणDownload Notice11-05-202625-05-2026Closed
गयाDownload Notice11-06-202602-07-2026Closed
गोपालगंजDownload Notice21-05-202615-06-2026Closed
जमुईDownload Notice01-06-202620-06-2026Closed
जहानाबादDownload Notice06-05-202610-06-2026Closed
कैमूरDownload Notice01-07-202608-07-2026Apply Now
कटिहारDownload Notice01-07-202630-07-2026Apply Now
खगड़ियाDownload Notice15-06-202612-07-2026Apply Now
किशनगंजComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
लखीसरायDownload Notice03-06-202605-07-2026Closed
मधेपुराDownload Notice10-04-202625-04-2026Closed
मधुबनीDownload Notice18-04-202610-06-2026Closed
मुंगेरComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
मुजफ्फरपुरDownload Notice14-04-202625-04-2026Closed
नालंदाDownload Notice23-05-202630-06-2026Closed
नवादाDownload Notice25-06-202624-07-2026Apply Now
पटनाComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
पूर्णियाDownload Notice20-05-202610-06-2026Closed
रोहतासDownload Notice15-06-202615-07-2026Apply Now
सहरसाDownload Notice15-04-202630-04-2026Closed
समस्तीपुरDownload Notice10-05-202630-05-2026Closed
सारणDownload Notice21-05-202620-06-2026Closed
शेखपुराComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
शिवहरDownload Notice06-07-202630-07-2026Apply Now
सीतामढ़ीComing SoonComing SoonComing SoonComing Soon
सीवानDownload Notice15-05-202630-06-2026Closed
सुपौलDownload Notice13-06-202628-06-2026Closed
वैशालीDownload Notice15-06-202610-07-2026Apply Now
पश्चिम चंपारणDownload Notice06-04-202610-05-2026Closed

OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 – FAQs

Q1. OOBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 क्या है?
यह बिहार सरकार की छात्रावास योजना है जिसके अंतर्गत BC एवं EBC वर्ग के पात्र छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क छात्रावास, छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
Q2. JKT Hostel का पूरा नाम क्या है?
JKT का पूरा नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास (Jannayak Karpoori Thakur Chhatrawas) है।
Q3. OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार राज्य के BC एवं EBC वर्ग के छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
इस योजना के लिए आवेदन शुल्क ₹0 (निःशुल्क) है।
Q5. OBC Or JKT Welfare Hostel Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
जिले के अनुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
Q6. छात्रावास में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
निःशुल्क आवास, बेड, बिजली, पानी, लाइब्रेरी, अध्ययन सामग्री, भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
Q7. हर महीने कितना खाद्यान्न मिलेगा?
प्रत्येक माह 15 KG खाद्यान्न (9 KG चावल + 6 KG गेहूँ) उपलब्ध कराया जाएगा।
Q8. क्या ₹2000 प्रति माह भी मिलेगा?
हाँ, पात्र विद्यार्थियों को Hostel Grant Scheme के तहत ₹2000 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Q9. क्या छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, पात्र BC एवं EBC छात्र एवं छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते हैं।
Q10. किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?
आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र, बैंक खाता, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़।
Q11. आवेदन की अंतिम तिथि कैसे पता चलेगी?
प्रत्येक जिले की आवेदन तिथि अलग-अलग हो सकती है। District Wise Table में Notice एवं Last Date देखें।
Q12. क्या दूसरे जिले के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। अभ्यर्थी उसी जिले के छात्रावास के लिए आवेदन कर सकता है जहाँ वह अध्ययनरत है।
Q13. आवेदन के बाद क्या करना होगा?
आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें तथा दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तैयार रहें।
Q14. Official Notice कहाँ मिलेगा?
जिलेवार जारी होने वाला Official Notice District Wise Table के Notice सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।
Q15. अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Source Conclusion Disclaimer

📄 Official Source

📄

इस लेख की जानकारी बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना, विभागीय वेबसाइट एवं उपलब्ध नोटिस के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक सूचना अवश्य देखें।

✅ Conclusion

यदि आप बिहार के BC/EBC वर्ग से संबंधित छात्र या छात्रा हैं तथा अपने जिले के मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हैं, तो OBC एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास प्रवेश 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। समय पर आवेदन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें तथा जिला-वार तिथियों की नियमित जांच करते रहें।

  • समय पर आवेदन करें।
  • सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
  • जिला-वार Notice एवं Last Date देखें।
  • Application Form Submit करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें।

⚠ Disclaimer

!

FastBihar केवल शैक्षणिक एवं सूचना प्रदान करने वाला पोर्टल है। इस पोस्ट में दी गई जानकारी आधिकारिक नोटिस के आधार पर तैयार की गई है। विभाग समय-समय पर नियम, पात्रता एवं तिथियों में परिवर्तन कर सकता है। अंतिम निर्णय एवं अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस का पालन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top