बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए मतदाता एक बार फिर अपनी सरकार चुनने जा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तिथियाँ, नामांकन प्रक्रिया, और मतदाता सूची (Voter List) से जुड़ी अहम जानकारियाँ जारी की जा चुकी हैं। इस लेख में हम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी साझा कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रमुख तिथियाँ
- मतदान पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को होंगे।
- मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को होंगे।
- मतगणना व परिणाम घोषणा 14 नवंबर 2025 को होगी।
बिहार विधानसभा की कुल सीटों की जानकारी
- कुल विधानसभा सीटें: 243
- बहुमत के लिए आवश्यक सीटें: 122
- पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे चरण में 122 सीटों पर।
प्रमुख दल: जेडीयू (JDU), राजद (RJD), भाजपा (BJP), कांग्रेस (INC), लोजपा (LJP) आदि।
- पहले चरण में :- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान होगा।
- दूसरे चरण में :- पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गयाजी, अर्वल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में मतदान होगा।
NDA पार्टियाँ एवं सेटों का बंटवारा
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) — 101 सीटें
- जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) — 101 सीटें
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-RV) — 29 सीटें
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) — 6 सीटें
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) — 6 सीटें
INDIA महागठबंधन पार्टियाँ एवं सेटों का बंटवारा
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) — 135 सीटें
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) — 61 सीटें
- विकासशील इंसान पार्टी (VIP) — 16 सीटें
- Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation & अन्य वाम दल — 30 सीटें
जन सुराज पार्टी: प्रशांत किशोर (अकेले चुनाव लड़ रहे हैं)
मतदान के दिन ध्यान देने योग्य बातें
- मतदान केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड या मान्य पहचान पत्र साथ लेकर जाएँ।
- मतदान केंद्र का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
- मोबाइल या कैमरा मतदान केंद्र के अंदर ले जाना मना है।
- शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान – यही है सच्चे लोकतंत्र की पहचान।
मतदान केंद्र (Polling Booth) का नाम और पता कैसे देखें
- जाएँ 👉 https://electoralsearch.eci.gov.in/
- अपना नाम या EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) दर्ज करें।
- आपके निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केंद्र का पूरा पता स्क्रीन पर दिखाई देगा।
वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) कैसे देखें या डाउनलोड करें
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें 👇
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ 👉 https://voters.eci.gov.in/
- “Search in Electoral Roll” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पिता का नाम, जिला, विधानसभा क्षेत्र दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आप अपनी वोटर जानकारी और मतदान केंद्र देख पाएंगे।
- आप PDF वोटर लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Some Useful Important Links: |
|
| मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) डाउनलोड करें |
Click Here |
| मतदाता सूची (Voter List) डाउनलोड करें |
Click Here |
| List of Candidates |
Click Here |
