FAST BIHAR

www.fastbihar.com
Name Of Post:

Aadhaar Seeding in Bank Account – Online Link & Step by Step Guide

Post Date / Update: 15-09-2025 | 04:50 PM
Short Information:

नमस्कार दोस्तों! यदि आप भी किसी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। सरकार अब सभी योजनाओं का पैसा सीधे Aadhaar लिंक बैंक खाते में ही भेजती है। ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Seeding) नहीं है, तो आपको योजनाओं का पैसा पाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि बिना किसी रुकावट के सीधे आपके बैंक खाते में जमा होती रहे, तो आपको अपना Bank Account Aadhaar Seeding Online करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन माध्यम से Aadhaar Seeding करने के लिए यह जरूरी है कि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो। क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया में आपके नंबर पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आता है, जिसके जरिए आपका सत्यापन (Verification) पूरा किया जाता है। इस आर्टिकल के अंत में हमने आपके लिए सभी महत्वपूर्ण लिंक उपलब्ध कराए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपना बैंक खाता आधार से लिंक कर सकते हैं और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

National Payments Corporation of India (NPCI)

Direct Benefit Transfer (DBT)

Aadhaar Seeding in Bank Account

www.fastbihar.com

Bank Account में Aadhaar Seeding (DBT Link) क्या है?

Aadhaar Seeding का मतलब है – अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करना। जब आप अपने बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ते हैं, तो सरकार आपके खाते की पहचान सत्यापित कर पाती है और सीधे उसी खाते में पैसे भेजती है।

इसे ही DBT (Direct Benefit Transfer) Link कहा जाता है। DBT के जरिए सरकार की सभी योजनाओं जैसे – पेंशन, स्कॉलरशिप, गैस सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, राशन सब्सिडी आदि का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

सरल शब्दों में कहें तो Bank Account में Aadhaar Seeding (DBT Link) का मतलब है कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ हो, ताकि आपको सरकारी योजनाओं का पैसा बिना देरी और बिना बिचौलियों के सीधे आपके खाते में मिल सके।

Aadhaar Seeding (DBT Link) क्यों जरूरी है?

  • सरकारी लाभ सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए
  • बैंक खाते और आधार की पहचान सुनिश्चित करने के लिए
  • भविष्य में किसी भी वित्तीय लेन-देन में सुविधा के लिए

Bank Account को Aadhaar Seeding Online कैसे करें?

अगर आप घर बैठे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ध्यान रखें कि सभी बैंक ऑनलाइन Aadhaar Seeding की सुविधा नहीं देते हैं, लेकिन कुछ बैंक जैसे Punjab National Bank (PNB) यह सुविधा प्रदान करते हैं।

ऑनलाइन Aadhaar Seeding के स्टेप्स (उदाहरण: PNB)

  1. सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और NPCI Aadhaar Seeding Link Page को खोलें।
  2. अब आपको अपना Bank Account Number दर्ज करना होगा और Submit पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  4. उस OTP को दर्ज करें और Validate Button पर क्लिक करें।
  5. सत्यापन पूरा होने के बाद आपका बैंक खाता आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।

ध्यान देने योग्य बातें

  • Aadhaar Seeding करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार में अपडेट होना चाहिए।
  • सभी बैंक ऑनलाइन सुविधा नहीं देते, ऐसे में आप बैंक शाखा में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • सफलतापूर्वक Aadhaar Seeding होने पर आपको SMS/संदेश के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी।

Bank Account को Aadhaar Seeding Offline कैसे करें?

यदि आप ऑफलाइन माध्यम से अपने Bank Account को Aadhaar से लिंक (Seeding) करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऑफलाइन Aadhaar Seeding के स्टेप्स

  1. सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा कार्यालय में जाएँ।
  2. वहाँ से आपको Aadhaar Seeding Form प्राप्त होगा।
  3. इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक जानकारियाँ सही-सही दर्ज करें।
  4. मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रतियां (जैसे – Aadhaar Card, Passbook/Bank Details, ID Proof) संलग्न करें।
  5. फॉर्म और दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर करें।
  6. अंत में पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज बैंक शाखा में जमा कर दें।

ध्यान देने योग्य बातें

  • बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • सफलतापूर्वक Aadhaar Seeding होने पर आपको SMS/रसीद के माध्यम से इसकी पुष्टि मिलेगी।
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क होती है।

How to Check Bank Account Aadhaar Seeding Link Status Online?

यदि आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) है या नहीं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Aadhaar Seeding Status Online चेक करने के स्टेप्स-

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या NPCI Aadhaar Seeding Status पेज पर जाएँ। (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)
  2. अब दिए गए बॉक्स में अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  3. Submit बटन पर क्लिक करें।
  4. आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा।
  5. OTP दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपके आधार से कौन-सा/कौन-कौन से बैंक खाते लिंक हैं।

मुख्य बातें-

  • इस प्रक्रिया से आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं।
  • यदि आपका खाता लिंक नहीं है, तो आपको तुरंत ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया से Aadhaar Seeding करना चाहिए।

Some Useful Important links

Download Form for Aadhar Seeding 
Click Here
Online Aadhar Seeding
Click Here
Aadhar Seeding Status Check
Click Here
Join Our WhatsApp Group
Click Here
Join Our Telegram Group
Click Here
Official Website
Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *