Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026: Online Apply, Eligibility

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

Labour Resources Department, Government of Bihar

Name Of Post: Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026
Post Date / Update: 03-08-2026 | 02:31 PM
Short Information:
नमस्कार दोस्तों! अगर आप बिहार राज्य के रहने वाले बेरोजगार युवा हैं और किसी सरकारी इंटर्नशिप योजना की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 की शुरुआत की है, जिसके तहत युवाओं को 3 से 12 महीने तक की फ्री इंटर्नशिप तथा ₹4000 से ₹6000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में आपको पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज़ की जानकारी मिलेगी।
SARKARI YOJANA

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

Labour Resources Department, Government of Bihar

www.fastbihar.com
Fast Bihar – Important Dates & Application Fee
📅 Important Dates
Online Apply Start Date Started
Online Apply Last Date Notify Soon
💳 Application Fee
General / OBC / EWS ₹ 0 /-
SC / ST / Female ₹ 0 /-
नोट : मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (General / OBC / EWS / SC / ST / Female) के लिए आवेदन शुल्क ₹0/- निर्धारित किया गया है। अर्थात सभी उम्मीदवार इस योजना के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – Eligibility
📌 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – पात्रता (Eligibility Criteria)
  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक ने निम्न में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता पूरी की हो:
    • 12वीं पास
    • ITI या डिप्लोमा
    • स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation)
    • राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कौशल विकास कार्यक्रम से कम से कम 6 माह का प्रशिक्षण (जैसे KYP)
  • आवेदक किसी सरकारी या निजी क्षेत्र में पूर्णकालिक रोजगार में नहीं होना चाहिए।
महत्वपूर्ण सूचना:
वर्तमान में किसी भी कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप या केंद्र/राज्य सरकार की छात्र प्रशिक्षण योजनाओं में भाग ले रहे अभ्यर्थी, तथा वर्तमान में कार्यरत अभ्यर्थी मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – Stipend Details
💰 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – इसके तहत मिलने वाली राशि

इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं इंटर्नशिप के स्थान के आधार पर मासिक स्टाइपेंड एवं अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अपने गृह जिले, बिहार के अन्य जिले तथा बिहार से बाहर इंटर्नशिप करने पर कुल कितनी राशि प्राप्त होगी।

शैक्षणिक योग्यता अपने गृह जिले में बिहार के दूसरे जिले में बिहार से बाहर
12वीं पास / KYP ₹4,000 ₹6,000
(₹4,000 + ₹2,000)
₹9,000
(₹4,000 + ₹5,000)
ITI / Diploma ₹5,000 ₹7,000
(₹5,000 + ₹2,000)
₹10,000
(₹5,000 + ₹5,000)
Graduation / Post Graduation ₹6,000 ₹8,000
(₹6,000 + ₹2,000)
₹11,000
(₹6,000 + ₹5,000)
नोट : यदि इंटर्नशिप अपने गृह जिले में की जाती है, तो केवल मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। बिहार के किसी अन्य जिले में इंटर्नशिप करने पर ₹2,000 प्रति माह (अधिकतम 3 माह तक) अतिरिक्त सहायता मिलेगी। बिहार राज्य से बाहर इंटर्नशिप करने पर ₹5,000 प्रति माह अतिरिक्त सहायता मिलेगी। सभी भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
Candidate Process
📝 उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया
01

उम्मीदवार पंजीकरण

उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके पंजीकरण पूरा करेंगे.

02

उपलब्ध अवसरों का चयन

अपनी योग्यता, स्थान एवं रुचि के अनुसार उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों का चयन करें।

03

आवेदन की समीक्षा

संस्थान द्वारा आवेदन की समीक्षा कर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

04

दस्तावेज़ सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों का DRCC/जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

05

इंटर्नशिप ऑफर

सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को Internship Offer Letter जारी किया जाएगा।

06

उम्मीदवार नियुक्ति

ऑफर स्वीकार करने के बाद उम्मीदवार इंटर्नशिप प्रारम्भ करेंगे।

Internship Sectors
🏢 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – Internship Sectors
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत उम्मीदवार नीचे दिए गए विभिन्न सेक्टरों में अपनी योग्यता के अनुसार इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1
Construction & Real Estate
2
Education & Skill Development
3
Financial Services
4
Food Processing
5
General Manufacturing
6
Healthcare & Life Science
7
Hospitality & Tourism
8
IT & ITES
9
IT / ESDM
10
Logistics Sector
11
Media & Entertainment
12
Plastic & Rubber Industry
13
Power Sector
14
Public Administration & Government Services
15
Renewable Energy Sector
16
Retail Sector
17
Rural Development
18
Steel Industry
19
Textile & Leather Sector
20
Transportation & Logistics
21
Others
नोट : उपलब्ध सेक्टर समय-समय पर बिहार सरकार द्वारा संशोधित किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।
🏢 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – इंटर्नशिप देने वाले संस्थानों के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत केवल वे संस्थान युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान कर सकेंगे जो बिहार सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
1
बिहार के उद्यम / MSME जो संबंधित सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत हों।
2
संस्थान या इकाई की स्थापना कम से कम 3 वर्ष पहले हुई हो।
3
केंद्र सरकार अथवा बिहार सरकार के PSU (Public Sector Undertaking) भी इस योजना में भाग ले सकते हैं।
नोट : केवल पात्र एवं निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले संस्थानों को ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के अंतर्गत युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करने की अनुमति दी जाएगी।
📄 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – आवश्यक दस्तावेज़
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे।
1
आधार कार्ड
2
आय प्रमाण पत्र
3
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
4
निवास प्रमाण पत्र (बिहार राज्य का)
5
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र
6
बैंक पासबुक (आधार लिंक्ड बैंक खाता)
7
स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
8
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
9
सक्रिय मोबाइल नंबर
10
सक्रिय ईमेल आईडी
नोट : आवेदन पत्र भरने से पहले सभी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट एवं आकार (यदि लागू हो) में तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
📝 Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 का लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल शुरू होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1
सबसे पहले मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2
होमपेज पर “CM Pratigya Yojana 2026” सेक्शन को चुनें।
3
Apply Now / Register बटन पर क्लिक करें।
4
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
5
आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
6
सभी जानकारी की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
7
आवेदन सफल होने पर प्राप्त Acknowledgement Slip डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
📢 महत्वपूर्ण सूचना :
विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
नोट :
उद्योग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र (DRCC) के अतिरिक्त अब जिला नियोजन पदाधिकारी (District Employment Officer) द्वारा भी उनके कार्यालय कक्ष में किया जाएगा।
FAQ
❓ Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 – FAQ
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)।

उत्तर : यह बिहार सरकार की इंटर्नशिप योजना है जिसके तहत पात्र युवाओं को विभिन्न संस्थानों में इंटर्नशिप तथा निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।

उत्तर : बिहार राज्य के पात्र युवा, जो निर्धारित आयु एवं शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं।

उत्तर : आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उत्तर : सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹0/- है।

उत्तर : योग्यता एवं इंटर्नशिप स्थान के अनुसार ₹4,000 से ₹11,000 प्रति माह तक।

उत्तर : आधार कार्ड, निवास, आय, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।

उत्तर : आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।

उत्तर : नहीं, पूर्णकालिक कार्यरत अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

उत्तर : DBT के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में।

उत्तर : https://cmpratigya.bihar.gov.in/

📌 Conclusion
यदि आप बिहार राज्य के पात्र युवा हैं और अपने करियर की शुरुआत बेहतर अनुभव के साथ करना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। इस योजना के माध्यम से आपको विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलने के साथ-साथ निर्धारित मासिक स्टाइपेंड भी प्राप्त होगा। आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर समय पर पंजीकरण करें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।
Fast Bihar सलाह :
योजना से जुड़ी नई अपडेट, आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नियमित रूप से FastBihar.com विजिट करते रहें।
⚠️ Disclaimer
अस्वीकरण (Disclaimer):

यह जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक अधिसूचना एवं उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। योजना से संबंधित नियम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, तिथियाँ अथवा अन्य विवरण समय-समय पर बिहार सरकार द्वारा बदले या अपडेट किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें। यदि इस लेख और आधिकारिक अधिसूचना के बीच किसी प्रकार का अंतर पाया जाता है, तो आधिकारिक अधिसूचना ही मान्य होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top