FAST BIHAR

www.fastbihar.com
Name Of Post:

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

Post Date / Update: 02-08-2025 | 05:10 PM
Short Information:

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: अगर आप बिहार की रहने वाली स्नातक (Graduation) पास छात्रा हैं और ₹50,000 की स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा स्नातक पास लड़कियों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे शिक्षा के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना राज्य की महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। फिलहाल छात्राओं के डेटा अपलोडिंग का कार्य 100% तक पूरा हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लेख में हम आपको Bihar Graduation Scholarship 2025 के तहत ₹50,000 की स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। लेख के अंत में आपको क्विक लिंक भी दिए जाएंगे, ताकि आप अन्य संबंधित योजनाओं की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकें।

स्नातक पास मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

www.fastbihar.com

Important Dates

Application Fee

  • Online Apply Start Date : 25-08-2025
  • Online Apply Last Date : 14-09-2025
  • Re-Apply Start Date : 26-11-2025
  • General / BC-2 : ₹00/- 
  • BC-1 / SC / ST : ₹00/-

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 – Key Point

  • योजना नाम: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तर)
  • स्कॉलरशिप राशि: ₹50,000 प्रति छात्रा
  • लाभार्थी: बिहार की सभी स्नातक पास छात्राएं
  • कुल लाभार्थी अनुमान: लगभग 5 लाख छात्राएं
  • स्कॉलरशिप ट्रांसफर: 2025 के अंत तक बैंक खातों में
  • स्कॉलरशिप बजट: ₹700 करोड़ का प्रावधान शिक्षा विभाग द्वारा

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 – योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मकसद बिहार की लड़कियों को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं:

  • बाल विवाह रोकना – बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देकर कम उम्र में शादी की प्रथा को कम करना।
  • उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाना – आर्थिक सहायता देकर ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को कॉलेज तक पहुँचाना।
  • आत्मनिर्भर बनाना – बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना।
  • सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण – शिक्षा से लड़कियों को समाज और परिवार में सम्मान दिलाना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 – योजना से जुड़ी हालिया स्थिति 

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

  1. डेटा अपलोड पूरा
    राज्य के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का रिजल्ट पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है।
  2. गजट अधिसूचना जारी
    आधार सत्यापन की प्रक्रिया को कानूनी रूप देने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित गजट अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
  3. UIDAI को अनुमति के लिए आवेदन
    आधार जांच की अनुमति हेतु आवेदन पत्र इसी सप्ताह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को भेजा जा चुका है।
  4. पोर्टल खोलने की तैयारी
    जैसे ही UIDAI से आधार सत्यापन की अनुमति प्राप्त होगी, ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को सक्रिय कर दिया गया हैं।
  5. आवेदन अवधि की  तिथि
    25-08-2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। 05-09-2025 तक पोर्टल खुला रहेगा, इसलिए छात्राओं को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
  6. आवेदन की जांच प्रक्रिया
    सभी प्राप्त आवेदनों की जांच आधार व शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से मिलान करके की जाएगी, जिससे पात्रता सुनिश्चित हो सके।
  7. राशि का ट्रांसफर
    पात्र पाई गई छात्राओं के बैंक खातों में ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर 2025 तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 –  पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदिका बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा ने बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी डिवीजन (विभाग) में स्नातक (Graduation) पास किया हो।
  • यह योजना सभी जातियों की छात्राओं के लिए लागू है 
  • अमान्य विषय या कॉलेज से स्नातक पास करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। (जिन कॉलेजों या विषयों को मान्यता नहीं मिली है)
  • विवाहित और अविवाहित, दोनों प्रकार की छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • छात्रा का बैंक खाता उसी के नाम से होना चाहिए और वह खाता आधार से लिंक (सीडेड) होना चाहिए, ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा सके।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 – आवश्यक दस्तावेज़

  1. स्नातक पास की मार्कशीट / डिग्री प्रमाणपत्र
  2. आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य)
  3. निवास प्रमाण पत्र (बिहार राज्य का होना चाहिए)
  4. सक्रिय मोबाइल नंबर
  5. ईमेल आईडी

How to Apply Online for Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

अगर आपने स्नातक पास कर लिया है और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹50,000 की स्कॉलरशिप पाना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं:

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  2. नया पंजीकरण (New Registration)” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, रिजल्ट तिथि, मोबाइल नंबर आदि आवश्यक विवरण भरें।
  4. सफल पंजीकरण के बाद, SMS या ईमेल के माध्यम से लॉगिन डिटेल्स प्राप्त होंगे।
  5. अब पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  6. मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  7. पूरी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें
  8. आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें? (How to Check Beneficiary List):

  1. Medhasoft Portal पर जाएं।
  2. Report+” टैब पर क्लिक करें।
  3. List of Eligible Students” विकल्प चुनें
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मार्कशीट नंबर दर्ज करें।
  5. सर्च बटन पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

आवश्यक सूचना

  • स्नातक पास मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025, Rs.50,000/- के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः दिनांक (26-11-2025) से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है जो छात्राएं ऑनलाइन आवेदन नहीं किये है जल्द करें । जो छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर दिये है वो अपना Status चेक करते रहें। अगर आपका आवेदन किसी कारणवश रिजेक्ट होता है या आवेदन में कोई त्रुटी है तो रजिस्ट्रेशन नम्बर से लॉगिन कर तुरंत सुधार करें।
  • नोट :स्नातक पास मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025, Rs.50,000/- के लिए जो भी छात्राएं ऑनलाइन आवेदन की है उन सभी छात्राओं अब Application Finalized करना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • कुछ छात्राओं का Application अपने आप Finalized  हो चुका है ऐसी छात्राओं को दोबारा Finalized करने की आवश्यकता नहीं है। उनके आवेदन विभाग द्वारा सही तरीके से स्वीकार कर लिए गए हैं। फिर भी आप अगर Finalized करने जायेगे तो आपको Your Application is Already Finalized  लिखेगा।
  • जिन छात्राओं का Application Finalized नहीं हुआ है, और वो Application Finalized करते हैं तो उनके मोबाइल पर OTP जाएगा सही OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक करें। आपका Application Details शो होगा अगर कोई त्रुटि है तो उसे सुधार करके Finalized अवश्य करें। अगर कुछ त्रुटि नहीं भी है तो भी अवश्य Finalized करें।

छात्राएं इस बात को ध्यान रखें आवेदन में यदि कोई त्रुटि है, तो उसे अवश्य सुधार करके ही Finalized करें

Some Useful Important links

Apply Registration Closed
Click Here
Check For Status (Rs.50,000)
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
Form Edit & Finalized Application
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
Name Check In Scholarship List
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
Download Registration Slip
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
Aadhar Seeding Status
Click Here
List Of Colleges
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
List Of Courses
Link-1 ||  Link-2 || Link-3
Download Official Notification
Click Here
Join Our WhatsApp Group
Click Here
Join Our Telegram Group
Click Here
Official Website
Click Here

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025
FAQ – Bihar Graduation Pass Scholarship 2025

Q1. Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 क्या है?
Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत स्नातक (Graduation) पास करने वाली छात्राओं को ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत संचालित की जाती है।

Q2. Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना के लिए केवल बिहार की स्थायी निवासी और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

Q3. Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 में कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को ₹50,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

Q4. Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Q5. Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
आवेदन के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

Conclusion

Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता मिलने से छात्राएं आगे की पढ़ाई और करियर बनाने में सक्षम हो पाती हैं। इसलिए जो भी छात्राएं पात्र हैं, उन्हें समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए।

 Sources

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न आधिकारिक और शैक्षणिक स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Disclaimer

इस वेबसाइट पर दी गई Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 से संबंधित जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!